फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह: सीएम योगी आज करेंगे सम्मानित; 1745 मेधावियों का सम्मान होगा

Wed, 14 Jun 2023 11:48 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह के अवसर पर यूपी बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को सम्मानित करेंगे।
 
विज्ञापन
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की वर्ष 2023 की यूपी बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को बुधवार को सम्मानित करेगा। अमर उजाला की ओर से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दोपहर तीन बजे से आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेधावियों को सम्मानित करेंगे। इसके पहले माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से लोकभवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री मेधावियों का सम्मान करेंगे। समारोह में शामिल होने के लिए विभिन्न जिलों से मेधावी मंगलवार देर शाम लखनऊ पहुंचने शुरू हो गए।

मुख्यमंत्री राज्य स्तर पर शीर्ष पांच स्थान पाने वाले यूपी बोर्ड, संस्कृत शिक्षा परिषद, सीबीएसई व आईसीएसई के सर्वोच्च 10-10 मेधावियों को मिलाकर 141 मेधावियों व उनके माता-पिता को सम्मानित करेंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर 18 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के भवनों व 125 विज्ञान प्रयोगशालाओं का लोकार्पण भी करेंगे।

वहीं मेरिट के राज्य स्तर पर छठे से दसवें स्थान पर रहने वाले 384 मेधावियों को जिला स्तर पर जनप्रतिनिधियों व जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। यूपी बोर्ड के जिला स्तर के पहले 10-10 मेधावियों, कुल 1220 को भी यहां सम्मानित किया जाएगा। अमर उजाला जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में भी बच्चों को सम्मानित करेगा। कुल 1745 मेधावियों का सम्मान होगा।

विज्ञापन


अमर उजाला सम्मान समारोह में ये होंगे विशिष्ट अतिथि
अमर उजाला की ओर से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल, लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह व बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें