फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सहित पांच नेताओं ने दाखिल किया नामांकन, गूंजे जय श्रीराम के नारे

Tue, 05 Sep 2017 04:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
नामांकन दाखिल करते सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा. दिनेश शर्मा एवं दोनों मंत्रियों स्वतंत्र देव सिंह व मोहसिन रजा के साथ विधान परिषद की पांच सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाए।

नामांकन पत्र दाखिल करते समय पांचों सदस्यों ने रिटर्निंग ऑफिसर एवं प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप कुमार दुबे के सामने शपथ ली। विधान परिषद की जिन पांच सीटों के लिए पर्चे दाखिल किए गए उनमें से चार सीटों के नामांकन का मंगलवार को अंतिम दिन था। जबकि पांचवी सीट के लिए सात सितंबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं।

चार सीटों के लिए छह सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। आठ सितंबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। जबकि पांचवी सीट के लिए नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 11 सितंबर है।

योगी व केशव को जुलाई 2022 तक मिलेगा कार्यकाल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा सदस्य यशवंत सिंह की सीट से पर्चा भरा। जबकि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुक्कल नवाब द्वारा छोड़ी गई सीट से नामांकन किया। दोनों ही सीट का कार्यकाल छह जुलाई 2022 तक है। ऐसे में दोनों को पांच साल कोई चिंता की जरूरत नहीं है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सीएम आद‌ित्यनाथ
मंत्री मोहसिन रजा ने भी समर्थकों के साथ जय श्रीराम के नारे लगाए। आज सुबह लखनऊ स्थित बीजेपी दफ्तर से सभी नेता पैदल ही विधानसभा तक आए। इनके साथ उत्तर प्रदेश बीजेपी के नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

3 of 4
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
इस दौरान सीएम योगी ने मीडिया से भी बात की।
विज्ञापन

4 of 4
सीएम आद‌ित्यनाथ
आपको बताते चलें की 19 मार्च को सीएम पद की शपथ लेने वाले मुख्यमंत्री योगी के अलावा दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा और दो मंत्री स्वंतत्र देव सिंह व मोहसिन रजा दोनों सदनों में से किसी भी सदन के सदस्य नहीं है। अपने पद पर बने रहने के लिए उनका छह महीने के अंदर दोनों में से किसी एक सदन की सदस्यता ग्रहण करना आवश्यक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें