फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 पुलिसवालों से घिरे रहेंगे योगी, जानिए इतनी सुरक्षा क्यों?

Tue, 21 Mar 2017 12:56 PM IST
amarujala.com, Presented By: विजय जैन
विज्ञापन
yogi adityanath - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश के नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में अखिलेश यादव से भी ज्यादा पुलिस जवान तैनात रहेंगे। इसके पीछे आईजी एसटीएफ के अपने तर्क हैं।
विज्ञापन


आईजी एसटीएफ रामकुमार ने मीडिया को बताया कि समीक्षा के दौरान पाया गया कि सुरक्षा की दृष्टि से मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। इसे देखते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक ना हो और उनकी सुरक्षा बढ़ाई जाए। मुख्यमंत्री को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध है। उनकी सुरक्षा में अभी साढ़े तीन सौ पुलिस कर्मी तैनात रहते हैं। इसके अलावा आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में एनएसजी के आठ-आठ कमांडो सुरक्षा में लगे रहते हैं। 
विज्ञापन

अखिलेश से ज्यादा सुरक्षा में रहेंगे योगी

अखिलेश यादव
समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा में 50 पुलिस कर्मियों का इजाफा किया गया है। अब योगी की सुरक्षा में 400 पुलिस जवान तैनात रहेंगे। यह सुरक्षा गोरखपुर से लेकर लखनऊ तक में उपलब्ध रहेगी। 

इतनी सुरक्षा क्यों?
मुख्यमंत्री कट्टर हिंदू छवि के हैं इस लिए उन्हें आतंकी संगठनों से भी खतरा हो सकता है। 
माना जा रहा है कि इसे देखते हुए ही उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए है कि किसी भी तरह की लापरवाही मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री के गोरखपुर के दौरे के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा बल उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें