फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: योगी ने घायल बच्चों से सुनी आपबीती, बेहतर इलाज का आश्वासन दिया पर आर्थिक मदद का जिक्र नहीं

Fri, 11 May 2018 03:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कुत्तों के हमले में घायल बच्चे से हालचाल पूछते सीएम योगी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दोपहर सीतापुर पहुंचे। पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरने के बाद वह सीधे जिला अस्पताल पहुंचे। यहां भर्ती अमन और अभिषेक से मुलाकात कर उनका हालचाल लिया। दोनों बच्चे आदमखोर कुत्तों के हमले में घायल हुए थे।
विज्ञापन


सीएम ने बच्चों के परिवारीजनों से बात कर उन्हें भरोसा दिलाया कि इलाज में कोई कमी नहीं की जाएगी। अस्पताल स्टाफ को भी निर्देश किया कि बेहतर इलाज किया जाए।

खैराबाद क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी अमन और मछरेहटा के गुरैनी गांव निवासी अभिषेक को आदमखोर कुत्तों ने नोचकर घायल कर दिया था। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


घायल बच्चों से मिलने पहुंचे सीएम ने उनसे पूछा कि कुत्तों ने कब और कैसे अटैक किया। बच्चों ने उन्हें आपबीती सुनाई। सात से आठ मिनट तक उनका हालचाल लेने के बाद सीएम वहां से निकल गए। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिए जाने का कोई आश्वासन नहीं दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें