फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों को राहत देने बलरामपुर पहुंचे योगी, बोले-लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

Fri, 18 Aug 2017 01:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम आद‌ित्यनाथ
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंक्षी योगी आद‌ित्यनाथ बलरामपुर के बाढ़ग्रस्त का जायजा लेने पहुंचे। सीएम जिले के अधिकारियों से बाढ़ के संबंध में समीक्षा बैठक कर जायजा ल‌िया। मुख्यमंत्री ने प्रतीकात्मक रूप से कुछ लोगों को बाढ़ राहत सामग्री भी दी। 
विज्ञापन


इस दौरान सीएम ने कहा, बाढ़ जैसी आपदा से हम सब प्रभावित हैं। बाढ़ एक आपदा है, इस आपदा की घड़ी में हम सबको मिलकर पीड़ितों की मदद करनी चाह‌िए। हर जनपद को आपदा के ल‌िए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई गई है। हर जनपद में राहत सामग्री भी पर्याप्त मात्रा में है।
किसी भी पीड़ित का कच्चा या पक्का घर टूटता है तो पीड़ित को मकान उपलब्ध करवाने की व्यवस्था हो ये भी सुनिश्चित किया गया है। व्यवस्था की गई है क‌ि दवा और शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के साथ पशुओं के ल‌िए चारे और केरोसिन की व्यवस्था भी सुनिश्चित होनी चाह‌िए। सीएम ने कहा क‌ि बाढ़ पीड़ितों की हर हाल में मदद होनी चाह‌िए। लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़‌ितों को हर संभव मदद देने की बात कही और प्रशासन से सूची तैयार करने के ल‌िए भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें