फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीएम योगी ने कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राष्ट्र प्रेरणा स्थल की कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। यह विमोचन शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन के अवसर पर हुआ। सीएम योगी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी वर्ष पर राष्ट्र प्रेरणा स्थल देशवासियों को समर्पित किया। यह स्थल डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन तथा विचारों से नई पीढ़ी को प्रेरणा देता है। एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि कॉफी टेबल बुक में परिसर को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। इसमें ड्रोन से लिए गए दृश्य, कमल की आकृति में विकसित परिसर और रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था की छवियां हैं। बसंतकुंज योजना में लगभग 65 एकड़ में विकसित यह स्थल राजधानी में अपनी पहचान बना चुका है। यह कॉफी टेबल बुक राष्ट्र प्रेरणा स्थल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्रेरणादायी विरासत को देश-विदेश तक पहुंचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें