फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लोहिया विधि विवि में पीजी डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश शुरू

विज्ञापन
लोहिया विधि विवि
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी 30 जुलाई 2026 तक इन पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। दाखिले ''पहले आओ-पहले पाओ'' के आधार पर दिए जाएंगे। विश्वविद्यालय ने पीजी डिप्लोमा इन साइबर लॉ, बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) और मीडिया लॉ, एंटरटेनमेंट एंड एथिक्स में दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन तीनों पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए स्नातक की डिग्री प्राप्त अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। यह डिग्री किसी भी मान्यता प्राप्त भारतीय या समकक्ष विदेशी विश्वविद्यालय से होनी चाहिए। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई है। साइबर लॉ और आईपीआर में 38-38 सीटें और मीडिया लॉ में 40 सीटें हैं। प्रत्येक पाठ्यक्रम की फीस 31 हजार रुपये रखी गई है। विस्तृत जानकारी विवि की वेबसाइट rmlnlu.ac.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें