फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 'नारी के सम्मान-स्वाभिमान के लिए समर्पित है सरकार', योगी बोले- 2017 से पहले सुरक्षा पर लगा था ग्रहण

Tue, 13 Oct 2026 12:17 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सीएम योगी ने कहा कि नारी की सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान ही सशक्त समाज का आधार है। 2017 से पहले महिलाओं की सुरक्षा पर ग्रहण लगा था, अब विभिन्न योजनाओं से संबल मिल रहा है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : @myogiadityanath X handle
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शारदीय नवरात्र की तृतीया पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने मां चंद्रघंटा के स्वरूप की आराधना की। इस अवसर पर उन्होंने नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण को समृद्ध समाज का आधार बताया। एक्स पर पोस्ट करके सीएम ने कहा कि डबल इंजन सरकार की हर पहल महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि मां चंद्रघंटा का दिव्य स्वरूप नारी शक्ति के तेज, गरिमा और अदम्य साहस का प्रतीक है। यह संदेश देता है कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान ही सशक्त एवं समृद्ध समाज की नींव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार सुशासन के माध्यम से नारी सशक्तीकरण के लिए विभिन्न प्रयास कर रही है।

2017 से पहले महिलाओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल

सीएम ने वर्ष 2017 से पहले की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय प्रदेश में अराजकता के कारण महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान प्रभावित थे। उनके अनुसार, माताओं और बहनों के सशक्तीकरण के बजाय तत्कालीन सत्ताधीशों के परिवारों का सशक्तीकरण प्राथमिकता में था।

सरकारी योजनाओं से महिलाओं को मिल रहा लाभ

सीएम ने कहा कि सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बेटियों की शिक्षा, महिलाओं की सुरक्षा और उनके आर्थिक व सामाजिक सशक्तीकरण की दिशा में काम कर रही है। 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान के जरिए बेटियों के अस्तित्व की रक्षा और शिक्षा के प्रति जागरुकता को बढ़ावा दिया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से विवाह को गरिमापूर्ण आधार देने का प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृत्व को सहारा मिल रहा है, जबकि उज्ज्वला योजना के जरिए महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने का लक्ष्य है।

महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

उन्होंने कहा कि इज्जत घर के माध्यम से महिलाओं की गरिमा और सम्मान की रक्षा, घरौनी के जरिेये संपत्ति का अधिकार तथा 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को आजीवन निशुल्क बस यात्रा की सुविधा देने जैसे कदम भी महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें