फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी ने कहा- महान अकबर नहीं महाराणा प्रताप थे, जिन्होंने स्वाभिमान से समझौता नहीं किया

Thu, 14 Jun 2018 01:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महान अकबर नहीं महाराणा प्रताप थे क्योंकि उन्होंने अपने स्वाभिमान के साथ कभी समझौता नहीं किया। सीएम योगी गोमती नगर स्थित आईएमआरटी इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि अतीत से भटका समाज कभी अपने उज्ज्वल भविष्य का आधार नहीं रख सकता। हमारा अतीत ही हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है और महाराणा प्रताप के जीवन और शौर्य से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि राणा प्रताप ने अकबर के दूतों को दो टूक कहा था कि विदेशी और विधर्मी को हम अपना बादशाह नहीं स्वीकार कर सकते। उन्होंने कहा कि वनवासी समाज आज भी अपने को राणाप्रताप का वंशज मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर सीएम योगी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेन्द्र ठाकुर ने पत्रिका “युवा शौर्य विशेषांक” का विमोचन भी किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें