सीएम योगी ने बताया कि सरकार दो करोड़ युवाओं को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने के लिए स्मार्टफोन और टैबलेट उपलब्ध करवा रही है, जिनमें से 50 लाख युवा अब तक लाभांवित हो चुके हैं। प्रदेश में 400 के करीब राजकीय और 3000 निजी आईटीआई चल रहे हैं।हमारा लक्ष्य है कि हर युवा को उसकी रुचि और योग्यता के अनुसार प्रशिक्षण, रोजगार के अवसर मिलें।
ओडीओपी से डेढ़ करोड़ से अधिक लोगों मिला रोजगार
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में रोजगार व कौशल विकास के कई अवसर हैं। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) और मुख्यमंत्री विश्वकर्मा श्रम सम्मान जैसी योजनाओं के माध्यम से परंपरागत उद्यमों को पुनर्जीवित किया गया है। इसी तरह उन्होंने कृषि क्षेत्र की भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि सीएम युवा योजना में अब तक 50 हजार युवाओं को पांच लाख रुपये का ब्याज मुक्त ऋण दिया गया है।
मुख्यमंत्री की उपस्थिति में कौशल विकास मिशन ने मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, प्रयागराज के साथ नॉलेज पार्टनर के रूप में एमओयू किया। सीएम ने उद्योग प्रतिनिधियों को ‘इंडस्ट्री एम्बेसडर’ सम्मान से भी सम्मानित किया। साथ ही प्रदेश में युवाओं के बीच आईटीआई व कौशल विकास मिशन से जुड़ी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए पांच स्किल रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इन 15 युवाओं को यूथ आइकन से किया सम्मानित
लखनऊ के निर्मल कुमार व पूजा पाल, बरेली के मुजीब खान, लखनऊ की पूजा विश्वकर्मा, करन निषाद अयोध्या, भूपेंद्र कुमार हरदोई, विकी कुमार नोएडा, शुभम राजपूत लखनऊ, अभिषेक वर्मा संभल, रुचि अंबेडकरनगर, मनीषा सोनकर प्रयागराज, संतोष पाल इटावा, कंचन बरेली, निशा जायसवाल गोरखपुर, अरुण कुमार गौतम लखनऊ।