फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Monsoon Session: 'माता प्रसाद पांडेय वरिष्ठ नेता हैं...', सीएम बोले- उनके कंधे पर बंदूक रख गोली चला रहे लोग

Mon, 11 Aug 2025 05:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सदन में माता प्रसाद पांडेय के आरोपों पर सीएम योगी ने दो टूक कहा कि सपा और लोकतंत्र नदी के दो छोर हैं। सपा शासन में शोषण और गुंडा टैक्स को व्यापारी अभी तक नहीं भूले हैं। नेता प्रतिपक्ष के कंधे पर बंदूक रखकर कुछ लोग गोली चला रहे हैं।
विज्ञापन
मानसून सत्र में विधानभवन पहुंचे सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के आरोपों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा के कार्यकाल में व्यापारियों से गुंडा टैक्स वसूला जाता था। सपा का लोकतंत्र में विश्वास केवल एक दिखावा है। उनकी पार्टी और लोकतंत्र नदी के दो छोर हैं।

विज्ञापन


माता प्रसाद पांडेय के आरोपों पर सीएम ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष एक वरिष्ठ नेता हैं। कुछ लोग उनके कंधे पर बंदूक रखकर गोली चला रहे हैं। उन्हें अनावश्यक रूप से मोहरा बनाया जा रहा है। आपको ऐसा होने नहीं देना चाहिए। गोरखपुर के विरासत कॉरिडोर के मुद्दे पर सपा की राजनीति को सीएम ने नकारात्मक और विकास विरोधी बताया।

Trending Videos

पुराने बाजार, घंटाघर और गीताप्रेस को जोड़ेगा विरासत कॉरिडोर

सीएम योगी आगे कहा कि गोरखपुर का विरासत कॉरिडोर जिले के सबसे पुराने बाजार, घंटाघर और गीताप्रेस जैसे ऐतिहासिक स्थानों को जोड़ने का काम करेगा। नेता प्रतिपक्ष से तीन दिन पहले हमने गोरखपुर विरासत कॉरिडोर का निरीक्षण किया था। वहां के एक-एक व्यापारी से बात की। यह गोरखपुर का सबसे पुराना बाजार है, जहां कंजेशन और अवैध कब्जे की समस्या थी। हमने सड़क निर्माण और कंजेशन दूर करने का काम शुरू किया है। व्यापारियों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। 

उन्होंने सपा पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में इस क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं हुआ। बल्कि, हर साल 700 से 1500 बच्चों की मौत इन्सेफलाइटिस से होती थी। नेता प्रतिपक्ष के विधानसभा क्षेत्र और सिद्धार्थनगर में सैकड़ों बच्चे मरते थे। लेकिन, आपने कुछ नहीं किया। स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास आपका एजेंडा कभी नहीं रहा।
 
विज्ञापन

सपा से सुरक्षा और विकास की उम्मीद नहीं की जा सकती

सीएम ने कहा कि गोरखपुर के व्यापारियों ने माता प्रसाद पांडेय के दौरे का विरोध किया था। क्योंकि, सपा के कार्यकाल में व्यापारियों को भय और गुंडा टैक्स का सामना करना पड़ा था। व्यापारी अभी तक उनके शोषण को नहीं भूले हैं। व्यापारियों ने आपका सम्मान पूर्वक विरोध किया। लेकिन, सपा से सुरक्षा और विकास की उम्मीद नहीं की जा सकती।

सीएम आगे कहा कि सपा सरकार में संभल में 'नग्न तांडव' हुआ। वर्तमान सरकार वहां शुद्धिकरण अभियान चला रही है। सपा ने जो नकारात्मकता फैलाई, आज हम उसे सुधार रहे हैं। लेकिन, सपा अपनी आदतों से बाज नहीं आती। विकास को अवरुद्ध करने की कोशिश करती है। चाहे संभल हो, बहराइच हो या गोरखपुर। सपा हर जगह नकारात्मक राजनीति करती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें