फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान दिवस: सीएम योगी बोले- 'जिन लोगों ने संविधान का गला घोंटने की कोशिश की, जनता ने उन्हें सबक सिखाया'

Tue, 26 Nov 2024 11:01 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

संविधान दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 'जिन लोगों ने संविधान का गला घोंटने की कोशिश की, जनता ने उन्हें सबक सिखाया'।
विज्ञापन
संविधान दिवस के कार्यक्रम में बोलते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के संविधान में "दो शब्द" सेक्युलर और सोशलिस्ट संविधान में नहीं थे। कांग्रेस ने चोरी-चुपके से यह शब्द जोड़े हैं। 

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि जिन लोगों ने भारत के संविधान का गला घोंटने की कोशिश की, जनता ने उन्हें सबक सिखाया है। कहा कि संविधान 140 करोड़ भारतीयों को जोड़ने का काम करता है। मूल कर्तव्यों का निर्वहन ही बाबा साहब को सच्ची श्रृद्धांजलि है। कहा कि संविधान पर वर्ष भर कार्यक्रम चलेंगे। कार्यक्रम में सीएम योगी के साथ डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें