फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : सीएम योगी ने कहा- जेवर के सामने फेल हो जाएंगे नोएडा और ग्रेटर नोएडा

Thu, 13 Oct 2022 05:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

CM Yogi said : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने के बाद आने वाले समय में जेवर के आगे नोएडा और ग्रेटर नोएडा भी फेल हो जाएंगे। मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी ने बुधवार शाम जेवर एयरपोर्ट के दूसरे चरण में भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों से संवाद किया। 
विज्ञापन
सीएम आदित्यनाथ योगी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने के बाद आने वाले समय में जेवर के आगे नोएडा और ग्रेटर नोएडा भी फेल हो जाएंगे। मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी ने बुधवार शाम जेवर एयरपोर्ट के दूसरे चरण में भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों से संवाद किया। 

विज्ञापन


 मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरे चरण के लिए भी सरकार किसानों की आपसी सहमति से भूमि अधिग्रहण करेगी। उन्होंने  आपसी सहमति पर किसानों से उनकी जमीन का मुआवजे देना का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां से विस्थापित होने वाले किसानों को जहां वह चाहते हैं वहीं बoसाया जाए। साथ ही वहां धार्मिक स्थलए स्कूलए कॉलेजए खेल मैदानए ओपन जिमए मार्केट की व्यवस्था हो।

उन्होंने कहा कि इससे किसान अपने सपनों को साकार कर सकेंगे और विकास की परियोजनाओं में बढ़चढ़कर सहयोग करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि साथ ही अगर एक परिवार में दोए तीनए चार या उससे अधिक भाई हों तो उन्हें एक ही जगह बसाया जाए। उन्होंने कहा कि जेवर के बच्चों को रोजगार के लिए वहां स्किल डेवलपमेंट सेंटर स्थापित किया जाए। अगर वहां के बच्चे एयरक्त्रसफ्ट मेंटेनेंस का डिप्लोमा प्राप्त कर लेंगे तो उन्हें जेवर एयरपोर्ट पर ही नौकरी मिल सकेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज जेवर में एयरपोर्टए फिल्म सिटीए मेडिकल डिवाइस पार्कए हाईस्पीड ट्रेन और मेट्रो है। आने वाले समय में नोएडा और ग्रेटर नोएडा जेवर के सामने फेल हो जाएंगे।  योगी ने कहा जिस क्षेत्र में एक समय अपराध चरम पर था। भट्ट परसौल जैसी घटना हुई थी।  

किसानों ने कहा- एयरपोर्ट हमारे क्षेत्र को नई पहचान देगा
किसान समय मोहम्मद ने कहा कि जब से सीएम योगी सरकार में शांति है। अब जेवर में कहीं अपराध की घटनाएं नहीं होती हैं। जेवर एयरपोर्ट  क्षेत्र को नई पहचान देगा। किसान हंसराज सिंह ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट के प्रथम चरण के लिए जब जमीन अधिग्रहण को लेकर सहमति नहीं बन रही थीए तब मेरी सीएम योगी से मुलाकात हुई थी। इस दौरान आपने प्रदेश के युवाओं के भविष्य को लेकर जो बात कही थी उससे मैं बहुत प्रभावित हुआ था और प्रदेश के विकास को लेकर मैं अपनी जमीन देने को तैयार हो गया था।

अब जब दूसरे चरण का अधिग्रहण शुरू होगा तब भी मैं आपके दृष्टिकोण को देखते हुए अपनी जमीन देने को तैयार हूं। कसान रविन्द्र मुखिया ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट के शुरू हो जाने से रोजगार बढ़ेगा। इसके लिए मैं सीएम योगी को धन्यवाद देता हूं। मेरा निवेदन है कि हमें जब शिफ्ट किया जाए तो हमारे गांव के युवाओं को रोजगार मिले इसका ध्यान रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें