फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: सीएम योगी बोले- भाजपा ने बाबा साहब के सपनों को वास्तविकता में बदला, कांग्रेस बातों तक सीमित है

Thu, 19 Dec 2024 10:26 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सीएम योगी ने कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस बातें तो खूब करती है, लेकिन पिछड़े समुदायों को सशक्त बनाने में लगातार विफल रही है। 
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. भीमराव अंबेडकर से जुड़े मामलों पर विपक्ष और कांग्रेस को सख्त जवाब दिया। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए डॉ. आंबेडकर के विजन को साकार करने के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। साथ सीएम योगी ने कांग्रेस और विपक्ष को जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस बातें तो खूब करती है, लेकिन पिछड़े समुदायों को सशक्त बनाने में लगातार विफल रही है। 

विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि भाजपा ने बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर के समानता के सपने को साकार करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आरक्षण का विस्तार करने, शिक्षा और सरकारी नौकरियों में नए अवसर पैदा करने जैसी नीतियों को लागू कर दलित और पिछड़े वर्गों के सशक्तिकरण की दिशा में अहम योगदान दिया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की नीतियां डॉ. आंबेडकर के विचारों को केवल भाषणों में सीमित रखने के बजाय उन्हें जमीन पर लागू कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन ने न केवल पिछड़े समुदायों के लिए अधिक अवसर प्रदान किए, बल्कि उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में भी सफलता हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें