कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के लिए कितने उपयोगी है, यह आकलन कांग्रेस को करने दीजिए। लेकिन राहुल गांधी बीजेपी के लिए जरूर फलदायक है, क्योंकि जब से उनकी ताजपोशी हुई भाजपा लगातार विजय पताका लहराती जा रही है।
akhilesh mayawati rahul
- फोटो : अमर उजाला
फूलपुर और गोरखपुर में सपा-बसपा के साथ होने को सीएम योगी ने केर-बेर का साथ बताया। उन्होंने कहा कि इस मेल में केले का पत्ता कौन है, और बेर का कांटा कौन, यह बताने की जरूरत नहीं है। ये वहीं समाजवादी पार्टी है, जो मायावती शासन में बनी मूर्तियों को तुड़वाने की बात कर रही थी।