फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने पीएम मोदी के सामने रखा कोरोना प्रबंधन का रिपोर्ट कार्ड, सीएम ने सहयोग के लिए जताया आभार

Fri, 11 Jun 2021 09:00 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

दोनों के बीच यूपी में विकास कार्यों व अन्य कई मुद्दों को लेकर भी चर्चा हुई। योगी ने सरकार द्वारा कराए गए प्रमुख विकास कार्यों और निकट भविष्य में पूरे होने वाली परियोजनाओं आदि के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
पीएम आवास में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात के दौरान कई अहम मुद्दों पर बातचीत के साथ प्रदेश में कोरोना प्रबंधन का रिपोर्ट कार्ड भी रखा। उन्होंने कोविड प्रबंधन में केंद्र सरकार की ओर से मिले दिशा निर्देशों और त्वरित सहयोग के लिए भी आभार जताया। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने यूपी के कोविड प्रबंधन की सराहना की।

विज्ञापन


सीएम योगी शुक्रवार को पूर्वाह्न पीएम मोदी से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद सीएम योगी ने पीएम मोदी का हृदयतल से आभार जताया है। सीएम योगी ने अपने ट्वीट में कहा ‘आज आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट एवं मार्ग दर्शन प्राप्ति का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अपनी व्यस्ततम दिनचर्या से भेंट के लिए समय प्रदान करने व आत्मीय मार्ग दर्शन करने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हृदयतल से आभार।’

दोनों नेताओं के बीच यूपी में विकास कार्यों व अन्य कई मुद्दों को लेकर भी चर्चा हुई। योगी ने सरकार द्वारा कराए गए प्रमुख विकास कार्यों और निकट भविष्य में पूरे होने वाली परियोजनाओं आदि के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


जीवन के साथ जीविका को भी प्राथमिकता
सीएम योगी ने पीएम मोदी को बताया कि कोरोना की दूसरी लहर में किस प्रकार से यूपी में जीवन के साथ जीविका को भी प्राथमिकता दी और अन्य राज्यों की अपेक्षा प्रदेश में आंशिक कोरोना कर्फ्यू लागू किया। कोरोना की गाइड लाइन का पालन करते हुए उद्योग संचालित होते रहे और गेहूं खरीद भी होती रही। किसान हितों को देखते हुए मंडियां और चीनी मिलें भी संचालित होती रहीं।

गरीबों और जरूरतमंदों के साथ खड़ी है सरकार
मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी ने बताया कि राज्य सरकार कोरोना काल में गरीबों और जरूरतमंदों के साथ खड़ी है और उनकी हरसंभव सहायता कर रही है। हाल ही में 23 लाख संगठित क्षेत्र में कार्य कर रहे श्रमिकों को 1000 रुपए भत्ता दिया गया है। रोज कमाने और खाने वाले रेहड़ी, पटरी आदि को 1000 रुपए भत्ता देने के लिए 14 लाख से अधिक पात्र लोगों का सत्यापन कराया गया है। मनरेगा के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार दिया जा रहा है।

18 करोड़ की स्क्रीनिंग
सीएम ने उन्हें बताया कि प्रदेश में सर्विलांस के माध्यम से 24 करोड़ की जनसंख्या में से अब तक डोर टू डोर 18 करोड़ लोगों की स्क्त्रस्ीनिंग की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक टेस्ट कराए जा रहे हैं। 70 प्रतिशत टेस्ट ग्रामीण क्षेत्रों में किए गए हैं। संक्त्रस्मण की चेन तोड़ने के लिए साप्ताहिक बंदी के दौरान फॉगिंग, सेनेटाइजेशन और साफ. सफाई का अभियान चलाया जा रहा है।

पीएम को दीं तीन पुस्तकें
सीएम योगी ने पीएम मोदी को तीन पुस्तकें भेंट की हैं। पहली पुस्तक यूपी में कोरोना की पहली लहर में प्रवासियों के बेहतर मैनेजमेंट को लेकर हावर्ड यूनिवर्सिटी के अध्ययन के बारे में है। दूसरी पुस्तक यूपी में जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी द्वारा प्रवासी संकट के बेहतर प्रबंधन को लेकर किए गए अध्ययन पर आधारित है और तीसरी पुस्तक जिला स्तर की जीडीपी पर आधारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें