फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक : सड़कों पर बेतरतीब वाहन खड़ा करने पर होगी सख्ती

Wed, 21 Nov 2018 12:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : डेमो
विज्ञापन

सड़कों पर बेतरतीब वाहन खड़ा करने पर अब सख्ती होगी। राज्य सड़क सुरक्षा परिषद के निर्णयों को लागू कराने के लिए एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जाएगा। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क सुरक्षा नियमों का हर हाल में पालन करे जाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


लोक भवन में मंगलवार को राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नोडल अफसर परिषद के फैसलों पर अनुपालन की साप्ताहिक समीक्षा करेगा। इस अधिकारी को निर्णयों के अनुपालन की प्रगति की मुख्य सचिव और सीएम कार्यालय को जानकारी देनी होगी। बैठक में सीएम ने यह भी कहा कि नोडल अफसर जिन विभागों द्वारा निर्णयों को लागू करने में रुचि नहीं ली जा रही हो उनकी भी जानकारी देंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटना का बड़ा कारण सड़कों पर बेतरतीब खड़े ट्रक एवं अन्य वाहन होते हैं, उन्हें सख्ती से सड़कों से हटाया जाए। उन्होंने ट्रक आदि वाहनों की सड़क पर पार्किंग रोकने के लिए व्यवस्था करे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिवहन और गृह विभाग सम्मिलित रूप से सड़क सुरक्षा के लिए कार्य करें। परिवहन, गृह, लोक निर्माण, नगर निकाय आदि सभी संबंधित विभाग इसके लिए एक ठोस कार्य योजना बनाएं। उन्होंने कहा कि हाई-वे आदि सड़क मार्ग बनाते समय ढाबे और रेस्टोरेंट आदि के लिए सड़क से हटकर स्थान सुरक्षित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि सड़क निर्माण से जुड़ी सभी एजेंसियां जैसे लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, यूपीडा, उपशा आदि दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र में दुर्घटना रोकने के उपाय करें। सड़क निर्माण के संबंध में नोडल विभाग लोक निर्माण विभाग सड़क निर्माण से जुड़े सभी विभागों को सड़क सुरक्षा हेतु आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराए। सीएम ने इसके साथ ही सड़क निर्माण से जुड़े विभागों को सड़क मार्गों पर चिह्नित ब्लैक स्पॉट्स का प्राथमिकता पर ऑडिट कराने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के लिए पहला एक घंटा बहुत महत्वपूर्ण होता है। लिहाजा घायल को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल के स्थान पर सबसे नजदीकी उपलब्ध अस्पताल में पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। सीएम ने इस मौके पर मुख्य सचिव को सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को किसी भी सरकारी अथवा निजी अस्पताल में बिना किसी परेशानी के इलाज उपलब्ध कराए जाने के संबंध में सभी जिलों के डीएम को पत्र लिखने के निर्देश दिए।

उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए पूरे प्रदेश में चेकिंग की व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने चेकिंग को नेकनीयती की भावना से करे जाने के निर्देश दिए। बैठक में  उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, मुख्य सचिव डा. अनूप चंद्र पांडेय, कृषि उत्पादन आयुक्त डा. प्रभात कुमार, अपर मुख्य सचिव सूचना अवनीश कुमार अवस्थी व प्रमुख सचिव परिवहन आराधना शुक्ला सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें