छठमहापर्व की तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते अखिल भारतीय भोजपुरी समा
लखनऊ। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। भोजपुरी समाज की ओर से आयोजित किए जा रहे 41वें छठ पर्व के लिए आमंत्रित किया। साथ ही लक्ष्मण मेला मैदान गाेमती नदी के तट पर चल रही तैयारियों की जानकारियां दीं। छठ पर्व के लिए 27 व 28 अक्तूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का अनुरोध भी किया। अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम का शुभारंभ 27 अक्तूबर की शाम चार बजे सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 200 लोक कलाकार 18 घंटे प्रस्तुतियां पेश करेंगे।