राजधनी में 21 व 22 फरवरी को आयोजित हो रही इन्वेटर्स समिट की तैयारियों की समीक्षा करने सीएम योगी रविवार सुबह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने नेताओं और अधिकारियों से अलग-अलग मुलाकात कर तैयारियों का जायजा लिया।
करीब दो घंटे तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रुके मुख्यमंत्री ने अधिकारियों व मंत्रियों को टीम भावना से काम करने और समय पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने सुरक्षा इंतजाम पर पुलिस अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। अतिथियों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि किसी अतिथि के साथ दुर्व्यवहार या अभद्रता की शिकायत मिली तो दोषी पुलिस अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी को दंडित किया जाएगा।
मंत्रियों को एन मौके से गायब रहने की प्रवृति से बाज आने की नसीहत देते हुए अपने सत्र पर समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, साथ ही अतिथियों और मीडिया को समय पर पास उपलब्ध कराने को कहा।
गौरतलब है कि 21 व 22 फरवरी को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में देश भर के दिग्गज उद्योगपतियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति कोविद
भी हिस्सा लेने आ रहे है।