योगी ने कहा कि लखनऊ को दिए जा रहे एलिवेटेड मार्ग पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में दिए शहीद पथ के बाद सबसे बड़ी सौगात हैं। राजधानी विश्वस्तरीय शहर बनने की ओर अग्रसर है। सरकार ने औद्योगिक विकास में लाल फीताशाही के अनावश्यक दखल की बाधा दूर कर दी है। सुरक्षा और बिजली आपूर्ति के मोर्चे पर भी विशेष काम किया है। पूर्ववर्ती सरकारों में विकास की गतिविधियां कुछ खास इलाकों तक ही सीमित रहती थीं।