फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की अनूठी पहल अपराजिता का आगाज : योगी ने कहा- महिला सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाएगा अभियान

Sat, 17 Nov 2018 12:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अपराजिता अभियान के शुभारंभ के अवसर पर सीएम योगी
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अमर उजाला के महत्वाकांक्षी अभियान  ‘अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स’ की शुरुआत की। अभियान के पोस्टर को जारी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण, उनकी सुरक्षा और गरिमा की रक्षा में ‘अपराजिता’ अभियान अहम भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री आवास पर अयोजित इस कार्यक्रम ने सीएम ने अमर उजाला की इस पहल की जमकर सराहना की। साथ ही कहा कि महिलाओं से जुड़े मुद्दे समाज की चिंता के विषय होने चाहिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान महिला सशक्तीकरण को ध्यान में रखकर प्रारंभ किया। देश में 8 करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला रसोई गैस कनेक्शन दिए। स्वच्छ भारत अभियान के तहत घर-घर व्यक्तिगत शौचालय भी नारी गरिमा का प्रतीक है। आज भी हम सबके लिए महिला अपराध चिंता का विषय है।

हमने प्रदेश में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर पुरस्कार की व्यवस्था की है। बालिकाओं की सुरक्षा की दृष्टि से थाना स्तर पर एंटी रोमियो स्क्वॉयड का गठन किया। सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए 1090 वीमेन पावर नंबर लागू किया। घरेलू हिंसा से बचाने के लिए महिला हेल्पलाइन 181 जारी करके उनकी सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की।

विज्ञापन

क्या है अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स

अपराजिता अभियान के पोस्टर को जारी करते सीएम योगी व अमर उजाला की टीम

‘अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स’ नारी गरिमा के लिए एक साझा मंच तैयार करने की मुहिम है। इसके तहत ऐसा माहौल बनाने की कोशिश होगी जिसमें हर कोई यह सोचने को मजबूर हो जाए कि सुरक्षित समाज हर बच्ची और हर महिला का हक है। समाज का नकारात्मक माहौल हमारे लिए चुनौती है। अमर उजाला ने इस जड़ता को तोड़ने की जिम्मेदारी उठाई है। पर, इसके लिए सबसे बड़ी जरूरत है समुदाय निर्माण यानी कम्युनिटी बिल्डिंग की। ये ऐसा समुदाय होगा जो न केवल सकारात्मक दिशा में सोचे बल्कि नारी गरिमा को लेकर सतर्क और हमेशा प्रयासरत भी हो।
आप भी जुड़ें अभियान से इस अभियान से जुड़ने के लिए aparajita.amarujala.com पर लॉगइन करें।
विज्ञापन

एक कदम पहले ही बढ़ा चुके हैं हम

सीएम योगी
लैंगिक समानता और महिला हिंसा के खिलाफ आगे बढ़ते हुए अमर उजाला ‘बेटी ही बचाएगी’ अभियान चला चुका है। मुख्य रूप से उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में चलाई गई इस मुहिम से हम 10 लाख लोगों को जोड़ने में सफल रहे। एक कदम और बढ़ाते हुए अब हम ‘अपराजिता’ के साथ नारी गरिमा को अक्षुण्ण बना रखने के साझा संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें