फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान में सीएम योगी: 501 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बुलेट ट्रेन में किया सफर, बयान किए अपने अनुभव

Thu, 26 Feb 2026 04:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान दौरे पर बुलेट ट्रेन में सफर किया और अपने अनुभव बयान किए। उनहोंने कहा कि यह स्वच्छ, कुशल और सटीक परिवहन के भविष्य का प्रतीक है।
विज्ञापन
बुलेट ट्रेन में सीएम योगी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जापान के दौरे पर हैं। जहां उन्होंने यूपी में निवेश के लिए अब तक कई कंपनियों के साथ करीब 11 हजार करोड़ रुपये के एमओयू पर साइन किए।
विज्ञापन


सीएम योगी ने जापान की बुलेट ट्रेन में भी सफर किया और अपने अनुभव बयान किए।

उन्होंने सोशल मीडिया साइट पर लिखा कि आप देख सकते हैं कि मैं 501 किमी/घंटा की रफ्तार से यात्रा कर रहा था।

यामानाशी में मैंने जापान की उन्नत SCMAGLEV ट्रेन का अनुभव किया, जो अगली पीढ़ी की उच्च गति प्रणाली है और 500 किमी/घंटा तक की गति प्राप्त कर सकती है। यह स्वच्छ, कुशल और सटीक परिवहन के भविष्य का प्रतीक है।

असाधारण गति पर भी यात्रा सुगम और उल्लेखनीय रूप से स्थिर रही, जो नवाचार और दीर्घकालिक अवसंरचना उत्कृष्टता के प्रति जापान की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब प्रौद्योगिकी इतनी तेज़ी से आगे बढ़ती है, तो भविष्य पहले से कहीं अधिक निकट प्रतीत होता है।
 

सीएम योगी जापान में कई कंपनियों के सीईओ से मिले और यूपी में निवेश पर चर्चा की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें