किसानों को ट्रैक्टर की चाबी देते सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला
सीएम ने आगे कहा कि अब देश का हर किसान सॉइल हेल्थ कार्ड के जरिए अपनी धरती की सेहत का ध्यान रख रहा है। इसके लिए लगातार सरकार की ओर से किसानों को जागरूक किया गया और तरह-तरह के अभियान चलाए गए। उन्होंने किसानों से भारत माता के जयकारे के साथ देश और प्रदेश के विकास में योगदान देने के लिए अपील की।
किसान दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
नए-नए अनुसंधान करके कृषि क्षेत्र को नया आयाम देने का प्रयास- कृषि मंत्री
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि हम जय जवान जय किसान और जय विज्ञान के सहारे तरक्की की नई इबारत लिख रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब इस नारे में जय अनुसंधान भी जोड़ दिया है। इससे विकास की गति और तेज हो गई है। भविष्य की रणनीति के तहत नए-नए अनुसंधान करके कृषि क्षेत्र को नया आयाम देने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि, वर्ष 2047 के विकसित भारत का सपना साकार हो सके।
किसान दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह और उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह सहित कई मंत्री व आरएलडी के सभी विधायक शामिल रहे।