फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, अफसरों को निस्तारित करने के दिए निर्देश

Mon, 26 May 2025 05:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सीएम योगी ने 'जनता दर्शन' में फरियादियों की समस्याएं सुनी। हर पीड़ित को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। पुलिस, राजस्व, चिकित्सा सहायता, फीस माफी समेत अनेक मामलों को तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'जनता दर्शन' किया। उनसे अलग-अलग जिलों से आए 65 से अधिक पीड़ित मिले। सीएम ने उनकी समस्याएं सुनी। प्रार्थना पत्र लिया और भरोसा दिया कि उनकी समस्याओं का निराकरण होगा। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इन समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। कहा कि हर पीड़ित को न्याय दिलाना ही सरकार का उद्देश्य है। जनता दर्शन में पुलिस, राजस्व, चिकित्सा सहायता, पेंशन, फीस माफी, आवास, आंगनबाड़ी सहित विभिन्न विषयों से जुड़े मामले आए। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। 

जनता की समस्याओं के निस्तारण को प्राथमिकता पर रखें अफसर

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्थानीय शिकायतों का समाधान जिला स्तर पर ही कर लें। जो समस्याएं शासन स्तर से निस्तारित होनी हैं, सिर्फ उन्हें ही यहां भेजें। आगे कहा कि हर पीड़ित की समस्याओं का निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है। 

बच्चों को दी चॉकलेट... दुलार भी किया 

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने पीड़ितों के साथ आए बच्चों को दुलार किया। उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। उन्हें चॉकलेट-टॉफी देकर उनके उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। अपनी समस्या लेकर आए दिव्यांग की शिकायत सुनकर तत्काल निस्तारण कराने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें