फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी ने कहा, अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई में गरीब न हों प्रताड़ित, माफियाओं का हो समूल नाश

Fri, 20 May 2022 10:40 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अवैध संपत्तियों का बुलडोजर चला के ध्वस्तीकरण करने की कार्रवाई सिर्फ पेशेवर माफिया, अपराधियों पर हो, और किसी गरीब की झोपड़ी पर बुलडोजर नहीं चलेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत प्रदेश में चलने वाले अभियान में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के दौरान गरीबों को प्रताड़ित नहीं किया जाए जबकि माफियाओं का समूल नाश किया जाए। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा है कि अतिक्रमण की समस्या को समाप्त करना स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि माफिया के खिलाफ  एक्शन जारी रहेगा। इस दौरान किसी गरीब को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित न किया जाए। अपराधियों और कानून तोड़ने वालों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाए जबकि गरीबों के प्रति संवेदनशील तरीके से कार्रवाई की जाए।
 

गरीबों के लिए विधिवत पुनर्वास सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान के दौरान किसी भी अधिकारी के विरुद्ध किसी गरीब व्यक्ति के खिलाफ  अनावश्यक प्रताड़ना की शिकायत आती है तो उनके खिलाफ  त्वरित कार्रवाई की जाएगी। अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चला के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सिर्फ  पेशेवर माफिया व अपराधियों पर हो। किसी गरीब की झोपड़ी पर बुलडोजर न चलाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें