फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश यात्रा के लिए सीएम ने दिए चेक, मंत्री बोले- योगी का प्रसाद

Tue, 13 Jun 2017 04:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
चेक देते सीएम
विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर एवं लद्दाख सिंधु दर्शन के ल‌िए सीएम योगी ने दर्शनार्थियों को अनुदान दिया साथ ही धर्मार्थ कार्य विभाग की वेबसाइट का शुभारंभ भी किया।
विज्ञापन


सीएम आवास पर आयोज‌ित इस कार्यक्रम के मौके पर धर्मार्थ कार्य मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख सच‌िव अवनीश अवस्थी ने कहा, आस्था और धर्म व्यक्ति में अनुशासन और सकारात्मकता लाती है।  कैलाश मानसरोवर यात्रा, अमरनाथ यात्रा से जुड़ी समस्त घोषणाएं पूरी करने के लिए हम जान लगा देगें।

वहीं धर्मार्थ कार्य मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा, ये अनुदान राज्य सरकार की सहायता के रूप में नहीं बल्कि योगी जी के प्रसाद के रूप में दी जा रही है। जैसा भैरव के दर्शन के बिना महाकाल का दर्शन पूरा नहीं होता वैसे ही योगी के आशीर्वाद बिना कैलाश और सिन्धु यात्रा पूरी नहीं होती। अयोध्या में रामलीला,  वृंदावन में कृष्णलीला और चित्रकूट में भजन संध्या रामराज्य की दिशा में ही पहला कदम है।
विज्ञापन


सीएम ने धर्मार्थ कार्य के वेबपोर्टल का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा, धार्मिक यात्राएं केवल पर्यटन की केंद्र नहीं अपितु देश की सांस्कृतिक एकता की भी परिचायक हैं। यह सनातन हिंदू धर्म के विराट स्वरूप को प्रदर्षित करता है। एक स्थान से जल ले जाकर दूसरे स्थान पर जाने की परंपरा में केवल जल ही नहीं जाता संस्कृति का साम्य भी पहुंचता है। 

यात्राएं अनेकता में एकता की संस्कृति को मजबूत करती हैं। जीवन वही है जो चुनातियों को झेलते हुये आगे बढ़े। कैलाश मानसरोवर की यात्रा भी इसी की परिचायक है। धार्मिक यात्रा में यूं तो सरकारी चंदा नहीं लेना चाहिए लेकिन कैलाश मानसरोवर यात्रा से लोगों के साम्य स्थापित करने और उस भूमि से भारत के अटूट संबध जिसका हर भारतीय हकदार है को बनाए रखने के लिए जरूरी है।
विज्ञापन


धर्म को संकुचित रूप से देखना ठीक नहीं है। धर्म की व्यापक अवधारणा लोक कल्यणकारी है जब इसकी संकुचित व्याख्या होती है तो यह नुकसान पहुंचता है। धार्मिक यात्राओं के लिए सरकार पर निर्भरता कम होना चाहिए। इसके लिए समाज को आगे आना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें