अपर मुख्य सचिव के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा है कि विभागीय ऑनलाइन व्यवस्था व अन्य आवश्यक निर्देशों के अनुपालन से जुड़े कर्मियों को कोविड-19 महामारी के मद्देनजर ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाए। इसके लिए वीडियो व ट्यूटोरियल्स डेवलप कर उपलब्ध कराए जाएं।
विद्युत सुरक्षा निदेशालय की इन सेवाओं को अधिसूचित कराने का निर्देश
- वाणिज्यिक इंस्टालेशन के लिए प्रारंभिक एनओसी
- औद्योगिक इंस्टालेशन के लिए सिंगल विंडो पोर्टल के जरिए प्रारंभिक एनओसी
- इंस्टालेशन की पाक्षिक जांच
- कांट्रैक्टर, वायरमैन व सुपरवाइजर के लिए लाइसेंस व परमिट
- इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी से छूट, वापसी, समायोजन
- बिजली दुर्घटना पूछताछ
वन विभाग की इन सेवाओं को अधिसूचित कराने का फरमान
- आरा मशीन का नवीनीकरण
- आरा मशीन का नामांतरण व स्थानांतरण