इन जिलों में बूंदाबांदी देखने को मिली
विक्षोभ के सक्रिय होने से पश्चिम से शुरू हुई बारिश का असर शनिवार को प्रदेश के पूर्वांचल में भी दिखा। बस्ती, अयोध्या, बलरामपुर, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी आदि जिलों में बूंदाबांदी देखने को मिली।
यह भी पढ़ेंः- UP News: जिसने उपभोक्ताओं का बकाया दबाया, उसी कंपनी का अभियंता बना निदेशक; 33122 करोड़ बकाए का मामला
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को मेरठ में सर्वाधिक 62 मिमी तो वहीं सीतापुर में 30 मिमी बारिश दर्ज की गई। आगरा, बुंदेलखंड, विंध्य क्षेत्र में बारिश का असर कम रहा।
पारा चढ़ने से गर्मी दोबारा सिर उठाएगी
20 अप्रैल को भी प्रदेश के तराई इलाकों में तेज हवाओं संग बूंदाबांदी की संभावना है। 21 अप्रैल यानी सोमवार से प्रदेश में मौसम साफ होगा। पारा चढ़ने से गर्मी दोबारा सिर उठाएगी।