उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक सेवा आयोग, उ.प्र. की सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2017 में सफल अभ्यर्थियों व उनके माता-पिता को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि इस परीक्षा के माध्यम से चयनित अभ्यर्थीगण प्रदेश सरकार की विभिन्न सेवाओं में महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किये जाएंगे। इसके दृष्टिगत सभी सफल अभ्यर्थियों को प्रदेश के विकास के साथ साथ जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए निष्ठा व लगन से कार्य करना होगा।
मुख्यमंत्री जी ने विश्वास व्यक्त किया सम्बंधित सेवा में कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत सभी सफल अभ्यर्थी अपने दायित्वों का उत्साहपूर्वक निवर्हन करते हुए राज्य के विकास तथा जनता की खुशहाली के लिए महत्वपूर्ण योगदान देंगे।