फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अखिलेश के कार्यकाल में काम नहीं कारनामे हुए, राहुल पब्लिक में जाने लायक नहीं'

Wed, 13 Sep 2017 01:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश और राहुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश में बढ़ते अपराध और कानून-व्यवस्था में गिरावट के आरोपों को खारिज हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विरोधियों द्वारा ऐसी चर्चाएं सिर्फ सरकार की नकारात्मक छवि बनाने के मकसद से की जा रही हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं।

राजनीति का अपराधीकरण रोकने को लेकर कड़े तेवर के संकेत देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जल्द ही एक नया कानून बनाने जा रही है, जिसमें अपराधियों के साथ ही उनके संरक्षणदाताओं के लिए भी एक तरह की सजा का प्रावधान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री मंगलवार को यहां एक कार्यक्रम में सवालों के जवाब दे रहे थे। प्रदेश में अपराध बढ़ने से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार बनने के शुरुआती दौर में जो आपराधिक घटनाएं हुईं, वे विरोधियों की साजिश थीं।
विज्ञापन


सपा का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा, जो पैसा भ्रष्टाचार से बटोरा गया था, उसका उपयोग अपराध बढ़ाकर सरकार को बदनाम करने के लिए किया गया।

आजमगढ़ में अवैध शराब से हुई मौतों और सीतापुर में हुए तिहरे हत्याकांड के सूत्रधारों की इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि इससे साबित हो गया है कि इस तरह की घटनाओं को अंजाम कौन दे रहा था। 
Trending Videos

अखिलेश के कार्यकाल पर सीएम की टिप्पणी

मेट्रो के उद्घाटन को लेकर पूर्व सीएम अखिलेश यादव द्वारा ट्विटर पर की गई टिप्पणी पर योगी ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में काम नहीं, सिर्फ कारनामे ही किए। अखिलेश ने सारे काम अधूरे छोड़ दिए। चाहे वह मेट्रो परियोजना हो या कैंसर इंस्टीट्यूट। इन्हें हम पूरा करा रहे हैं। योगी ने चुटकी लेते हुए कहा कि भगवान करे कि अखिलेश ट्विटर पर ही सक्रिय रहें। 
विज्ञापन

पब्लिक में जाने लायक नहीं राहुल

राहुल गांधी द्वारा कैलिफोर्निया में दिए गए भाषण के बारे में पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल यूएस में बैठकर यूपी में सफाई की बात कर रहे हैं। वह आम लोगों के बीच सक्रिय नहीं हो सकते।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें