फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मां के निधन के बाद सीएम योगी के सभी कार्यक्रम रद्द, पैतृक गांव के लिए रवाना हुए,अंतिम संस्कार कल

Fri, 20 Nov 2026 02:23 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मां सावित्री देवी के निधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। वह अब गोंडा नहीं जाएंगे और गोरखपुर से सीधे उत्तराखंड रवाना होकर मां के अंतिम दर्शन करेंगे।
विज्ञापन
मां के निधन के बाद सीएम योगी के सभी कार्यक्रम रद्द - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन के बाद उनके सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री अब गोंडा नहीं जाएंगे। वह गोरखपुर से लखनऊ के रास्ते सीधे उत्तराखंड अपने पैतृतक आवास के लिए रवाना हो गए। जहां अपनी मां के अंतिम दर्शन करेंगे। पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार ऋषिकेश के संपूर्णानंद घाट पर किया जाएगा
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 89 वर्ष की आयु में उत्तराखंड के पौड़ी जिले स्थित पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर है।

मां के निधन की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। पहले उनका गोंडा जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन अब वह वहां नहीं जाएंगे। 

शनिवार को ऋषिकेश में होगा अंतिम संस्कार

सावित्री देवी का अंतिम संस्कार शनिवार को ऋषिकेश में किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उत्तराखंड पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


मई में मां से हुई थी आखिरी मुलाकात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपनी मां से आखिरी मुलाकात इसी साल मई में हुई थी। सात मई को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर वह अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे। आठ मई को उन्होंने अपने पैतृक आवास पर मां सावित्री देवी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया था। अब मां के निधन की खबर ने मुख्यमंत्री और उनके परिवार को गहरे शोक में डाल दिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें