फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए 86 साल की 'शूटर दादी' से, सीएम योगी भी हैं इनके फैन

Fri, 08 Sep 2017 04:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शूटर दादी को सम्मानित करते सीएम
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कालीदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर शूटर दादी के नाम से मशहूर 86 वर्षीय चंद्रो तोमर को सम्मानित किया।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि उनकी सरकार निशानेबाजों व पहलवानों समेत सभी खेलों के खिलाड़ियों को विशेष सहूलियतें देगी।

बागपत निवासी चंद्रो तोमर अपने गांव अंगदपुर जौहड़ी की शूटिंग रेंज में युवा खिलाड़ियों को निशानेबाजी सिखाती हैं। उनके रेंज से कई नेशनल, इंटरनेशनल खिलाड़ी निकल चुके हैं।

चंद्रो तोमर बुधवार को राजधानी में एक सम्मान समारोह में शामिल होने आईं थीं। जहां मुख्य अतिथि सीएम योगी आदित्यनाथ थे। समारोह में ही चंद्रो ने सीएम ने मिलने की इच्छा जताई थी। जिस पर सीएम ने उन्हें बृहस्पतिवार सवेरे 8.45 बजे अपने आवास पर बुलाया।
विज्ञापन


सीएम उनसे काफी आत्मीयता से मिले और बोले कि वह उनके बारे में पहले से जानते हैं। सीएम ने शॉल व स्मृति चिह्न देकर उन्हें सम्मानित किया। सीएम से करीब 20 मिनट की मुलाकात के बाद चंद्रो दादी बहुत खुश हैं।

उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ बेहद सरल मुख्यमंत्री हैं। सीएम से मिलने का पहले से कार्यक्रम नही था लेकिन मुलाकात की इच्छा जाहिर करने पर उन्होंने मिलने का वक्त दे दिया।

पूछा, बागपत में बिजली की कैसी व्यवस्था

सीएम ने चंद्रो दादी से पूछा कि बागपत में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था कैसी है। चंद्रो ने उन्हें बताया कि बिजली पहले से बेहतर है। सीएम ने कहा, हमारी सरकार में बागपत का पूरा ध्यान रखा जाएगा। हम खिलाड़ियों पर भी विशेष ध्यान देंगे। 
विज्ञापन

सीएम ने ट्विटर, फेसबुक पर डाले फोटो

सीएम योगी आदित्यनाथ ने चंद्रो तोमर को सम्मानित करने व उनसे बातचीत के फोटो दोपहर बाद ट्विटर व फेसबुक पर डाले। उन्होंने लिखा, लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर 86 वर्षीय निशानेबाज चंद्रो तोमर ने भेंट की, उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें