पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर रविवार को राजधानी लखनऊ स्थित पुलिस लाइन में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों के अवकाश, प्रमोशन और भत्तों संबंधी कई समस्याओं से जुड़ी बड़ी घोषणाएं की।
शोक परेड के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि मैं बहादुर जवानों के परिवार को आश्वस्त करता हूं कि राज्य सरकार उन्हें हर सम्भव सहयोग करने के लिए तत्पर रहेगी।