फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीएमयू का 120वां स्थापना दिवस: मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सीएम योगी; शिक्षकों को किया गया सम्मानित

Sat, 21 Dec 2024 12:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आईआईटी कानपुर के निदेशक ने कहा कि एआई के आने से दो सबसे बड़े प्रभाव पड़ने वाले हैं। पहला रोबोटिक्स और दूसरा विश्लेषण। इन दोनों में मानव, मशीन की बराबरी नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
केजीएमयू का 120वां स्थापना दिवस: मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में शनिवार को केजीएमयू के 120वां स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। इससे पहले डीन प्रो अमिता जैन ने आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो मानिंद्र अग्रवाल का स्वागत किया गया।

विज्ञापन


इस मौके पर प्रो मानिंद्र अग्रवाल ने कहा कि आने वाला समय तकनीक का है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर बहुत चर्चा है। कहा जा रहा है कि यह लोगों की नौकरी ले लेगा। वास्तव में ऐसा नहीं है। मशीन कभी मानव का विकल्प नहीं हो सकती। तकनीक मानव की भूमिका बदल सकती है पर विकल्प नहीं बन सकती।

डीन प्रो अमिता जैन और आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो मानिंद्र अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए उन्होंने कहा कि एआई के आने से दो सबसे बड़े प्रभाव पड़ने वाले हैं। पहला रोबोटिक्स और दूसरा विश्लेषण। इन दोनों में मानव मशीन की बराबरी नहीं कर सकता है। रोबोट के माध्यम से जटिलतम सर्जरी की जा सकती है। 

केजीएमयू का 120वां स्थापना दिवस: कार्यक्रम में ब्रजेश पाठक व अन्य - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रकार की जांच की रिपोर्टिंग में भी तकनीक का रोल अहम होगा। हालांकि बात जब जटिल परिस्थिति में निर्णय लेने की होगी तब मानव का मुकाबला नहीं हो सकता। उन्होंने इस मौके पर आईआईटी कानपुर और केजीएमयू के बीच चल रहे अनुसंधान के बारे में भी जानकारी दी।

केजीएमयू का 120वां स्थापना दिवस: कार्यक्रम में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

टेलीमेडिसिन सेंटर की शुरुआत को मंजूरी

केजीएमयू कुलपति प्रो सोनिया नित्यानंद ने स्थापना दिवस समारोह में कहा कि संस्थान में प्रदेश का पहला अपेक्स सेंटर फॉर वूमेन एंड चाइल्ड केयर सेंटर की स्थापित होगा। इसका प्रस्ताव शासन के पास भेज दिया गया है। इसके साथ ही संस्थान में टेलीमेडिसिन सेंटर की शुरुआत को मंजूरी मिल गई है।

साल भर में 22 लाख से ज्यादा मरीजों का किया गया इलाज

कुलपति प्रो सोनिया नित्यानंद में बताया कि पिछले एक साल में संस्थान में कुल 22 लाख से ज्यादा मरीजों का इलाज किया गया। इनमें 19 लाख मरीज ओपीडी, 1.50 लाख मरीज भर्ती हुए, एक लाख के करीब छोटे बड़े ऑपरेशन हुए। इसके साथ ही करीब 90 हजार मरीजों को ट्रॉमा सेंटर में इलाज दिया गया। सरकारी योजनाओं से 30 हजार मरीजों को निशुल्क इलाज मिला। इसके साथ ही 22 करोड़ रूपये के 290 प्रोजेक्ट भी मिले।

शिक्षकों को सम्मानित किया गया - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में प्रो. माला कुमार, प्रो. आरके गर्ग, प्रो. एसके द्विवेदी, प्रो. शादाब मोहम्मद, प्रो. अमिता जैन, प्रो. उमाशंकर, प्रो. देवेश सिंह और प्रो. गोपा बनर्जी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। ये सभी शिक्षक कुछ समय में रिटायर होने वाले हैं।

आईआईटी कानपुर के निदेशक को सम्मानित करते सीएम - फोटो : अमर उजाला
 आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो मानिंद्र अग्रवाल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया - फोटो : अमर उजाला
बेहतर कार्य करने वाले कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्र-छात्राओं के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई। साथ में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो मानिंद्र अग्रवाल व कुलपति सोनिया नित्यानंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें