फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के 73 स्टेट हाईवे बनेंगे नेशनल हाईवे, केंद्र से 10 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट मंजूर

Mon, 12 Jun 2017 07:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज दिल्ली में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। जिसके बाद उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र ने यूपी की कई योजनाओं को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


प्रदेश के 73 स्टेट हाइवे को नेशनल हाईवे में बदला जाएगा साथ ही सड़कों के निर्माण के लिए केंद्रीय फंड से 10 हजार करोड़ रुपये की भी मंजूरी हो गई है।

योगी ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है जब केंद्र ने प्रदेश के लिए इतनी बड़ी संख्या में योजनाओं पर मंजूरी दी। वहीं, नितिन गडकरी ने कहा कि हमारी कोशिश है कि 2019 तक लोग वाराणसी से इलाहाबाद तक जलमार्ग से यात्रा कर सकें।

इसके पहले योगी आदित्यनाथ ने लोककल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी और इन मुलाकातों के बारे में ट्व‌िटर पर भी अपडेट किया था।
विज्ञापन


वहीं,  रव‌िवार को योगी ने केंद्रीय वित्त एवं रक्षा मंत्री अरुण जेटली और ऊर्जा राज्य मंत्री पीयूष गोयल से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न मुददों पर चर्चा की थी। 

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री जेटली से मुलाकात में प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की और उनसे प्रदेश की कमजोर आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए सहयोग का आग्रह किया। 

उन्होंने जेटली को किसानों की कर्जमाफी व सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के हिसाब से कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर करीब 66 हजार करोड़ रुपये के  अतिरिक्त खर्च का भार वहन करने के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की चुनौती पर चर्चा की। 

आर्थिक संसाधनों में वृद्धि,  गैर उत्पादक व्यय पर नियंत्रण, आय में वृद्धि व वित्तीय अनुशासन बनाने के साथ जीडीपी वृद्धि को लेकर राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी। 

यह भी बताया कि प्रदेश सरकार जीएसटी को लागू करने की दिशा में सकारात्मक कदम उठा रही है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि जेटली ने सीएम को आश्वस्त किया कि वह निर्धारित मानक के अनुरूप केंद्रांश उपलब्ध कराने और आर्थिक संसाधनों को सुदृढ़ करने में पूरा सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

ऊर्जा राज्य मंत्री से 24 घंटे बिजली आपूर्ति पर चर्चा

फाइल फोटो - फोटो : Getty
मुख्यमंत्री ने ऊर्जा एवं कोयला राज्य मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात में प्रदेश में विद्युत आपूर्ति में हो रहे सुधार के अलावा उत्पादन एवं पारेषण जैसे अहम बिंदुओं पर चर्चा की। 
योगी ने बताया कि प्रदेश सरकार 14 अप्रैल से रात्रिकालीन विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था तो कर ही रही है, जिला सहित जिला मुख्यालयों को 24 घंटे,  तहसील मुख्यालयों को 20 और ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे बिजली दी जा रही है। 

उन्होंने कहा कि केंद्र के ‘सभी के लिए ऊर्जा’ कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए प्रदेश में विद्युत आपूर्ति व उत्पादन में सुधार की आवश्यकता है। तभी अक्तूबर 2018 से पूरे प्रदेश में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा सकेगी। इसके लिए जहां निजी तथा सरकारी क्षे़त्र में उत्पादन इकाइयों को बढ़ावा दिया जा रहा है, वहीं विद्युत इकाइयों के विस्तारीकारण की भी योजनाएं चलाई जा रही हैं। 

ट्रांसमिशन व्यवस्था को सुधारा जा रहा है। राज्य सरकार अब ग्रामीण क्षेत्रों में महज 48 घंटे में और शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे में क्षतिग्रस्त ट्रांसफ ार्मर बदल रही है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि गोयल ने मुख्यमंत्री योगी को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया है। मुलाकात के दौरान प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें