सीएम से मुलाकात करता पीड़ित परिवार
जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने गैंगरेप पीड़ित परिवार के साथ लखनऊ आकर सीएम आदित्यनाथ योगी से मुलाकात की। सीएम ने पीड़ित परिवार को न्याय का आश्वासन दिया साथ ही 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी दी।
सीएम से मुलाकात के बाद विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया, आज मैंने सीएम साहब को 2015 से 2016 तक 50 से 60 इसी तरह की घटनाएं बताईं जिन पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है।
विधायक ने बताया, इस मामले को लेकर सीएम ने प्रमुख सचिव होम को बुलाकर निर्देश दिए और कहा कि अपराधियों को पनाह देने वालों पर कार्रवाई हो।
वहीं सीएम ने पीड़ित परिवार को 5 लाख की आर्थिक सहायता, बच्चों को मुफ्त शिक्षा और महिलाओं को सरकार की योजनाओं के तहत पेंशन का लाभ देने की घोषणा की।