फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी हादसा : सीएम योगी ने जताया शोक, मृतकों के आश्रितों और घायलों को मुआवजे की घोषणा

Wed, 13 Jun 2018 12:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी में हुई भीषण बस दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति गहरा शोक जताया है। सीएम ने मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने मैनपुरी प्रशासन को घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज करने के भी निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने मृतात्माओं की शांति और उनके परिवारीजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति की कामना करते हुए उनके प्रति संवेदना भी व्यक्त की है।
विज्ञापन


बता दें कि मैनपुरी जिले में बुधवार सुबह इटावा-मैनपुरी हाईवे पर एक वॉल्वो बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 17 यात्रियों को मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, वॉल्वो बस जयपुर से फर्रूखाबाद के लिए जा रही थी। रास्ते में इटावा-मैनपुरी मार्ग पर कीतरपुर के पास डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई।

हादसे के बाद हाईवे पर लाशें बिछ गई। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स के साथ एसपी घटनास्थल पर पहुंच गए। घायलों को मैनपुरी जिला अस्पताल और सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हादसे में मरने वाले ज्यादातर लोग फर्रुखाबाद जिले के रहने वाले हैं। पुलिस शवों की पहचान करने का प्रयास कर रही हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक बस तेज रफ्तार से जा रही थी। डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें