फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी एमएसएमई व गडकरी इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र के लोगों से करेंगे वर्चुअल संवाद

Mon, 22 Jun 2020 01:24 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रदेश में एमएसएमई उद्योग से जुड़े लोगों और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी यूपी में इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र से जुड़े लोगों से वर्चुअल संवाद करेंगे। वहीं केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक प्रदेश में तकनीकी शिक्षा से जुड़े लोगों से संवाद करेंगे।

विज्ञापन


मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष की उपलब्धियों और आत्मनिर्भर भारत निर्माण के लिए मोदी सरकार द्वारा दिए गए 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की उपलब्धि को जन जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा की ओर से हर क्षेत्र के लोगों से वर्चुअल संवाद किया जा रहा है। वर्चुअल सभाओं के माध्यम से अलग-अलग क्षेत्र के लोगों से संवाद कर उनके कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौतियों, आवश्यकताओं, जरूरतों का पता लगाकर उसके अनुसार आगे का रोडमैप तैयार कराया जा रहा है। 

22 जून को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सूक्ष्म ,लघु व मध्यम उद्योग से जुड़े लोगों से संवाद करेंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े लोगों से संवाद करेंगे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी जुड़ेंगे। 
विज्ञापन


केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक व प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी इंजीनियरिंग शिक्षा से जुड़े लोगों से तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ट्रांसपोर्ट के क्षेत्र से जुड़े लोगों से बात करेंगे। वही  प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर दिव्यांग व निराश्रित लोगों से संवाद स्थापित करेंगे। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी पटरी दुकानदारों के साथ वार्ता करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें