इस मौके पर सुबह-सुबह सीएम योगी ने भी अखिलेश को बधाई दी। इस पर सपा मुखिया ने उनका आभार व्यक्त किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई'। इस पर अखिलेश ने उन शुभकामनाओं के लिए उनको धन्यवाद कहा।
सपा मुखिया को बधाई देने वालों में बसपा प्रमुख मायावती भी शामिल रहीं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, 'समाजवादी पार्टी के प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान सांसद अखिलेश यादव को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई। उनके सुखी व दीर्घायु जीवन की भी ढेरों शुभकामनाएं'। अखिलेश यादव ने पोस्ट पर रिप्लाई करते शुभकामनाओं के लिए बसपा प्रमुख का आभार व्यक्त किया।
कांग्रेस सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी सपा प्रमुख को जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'पीडीए की बुलंद आवाज अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई! आप स्वस्थ रहें, खुश रहें। हम इस न्याय और बराबरी की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर आपके साथ हैं'।
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'सपा प्रमुख... उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद अखिलेश यादव को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान प्रभु श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण और देवों के देव महादेव की कृपा से आपका स्वास्थ्य उत्तम और आप दीर्घायु हों'।
सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने भी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं'।