फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS Final : मुख्यमंत्री योगी और अखिलेश यादव ने भारतीय क्रिकेट टीम के विश्वकप में प्रदर्शन को सराहा

Sun, 19 Nov 2023 11:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री ने भारतीय टीम का अभिनंदन करते हुए कहा कि पूरी प्रतियोगिता में टीम ने उत्कृष्ट खेल भावना और शानदार प्रदर्शन से करोड़ों खेल प्रेमियों का मन जीतने का काम किया है। उन्होंने कहा कि देश का मानवर्धन करने के लिए टीम इंडिया पर गर्व है।
 
विज्ञापन
अखिलेश यादव व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वकप जीतने पर आस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम को बधाई देने के साथ भारतीय क्रिकेट टीम का अभिनंदन किया है। मुख्यमंत्री ने भारतीय टीम का अभिनंदन करते हुए कहा कि पूरी प्रतियोगिता में टीम ने उत्कृष्ट खेल भावना और शानदार प्रदर्शन से करोड़ों खेल प्रेमियों का मन जीतने का काम किया है। उन्होंने कहा कि देश का मानवर्धन करने के लिए टीम इंडिया पर गर्व है।

विज्ञापन


शिखर तक पहुंचना भी कहां होता है कम : अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप जीतने और अपने देश की टीम को लगातार अच्छे प्रदर्शन से यहां तक पहुंचने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी जीत खेल भावना की होती है। उन्होंने एक्स के जरिये अपने संदेश में कहा-कभी मंजिल रह जाती है दूर बस एक कदम, पर शिखर तक पहुंचना भी कहां होता है कम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें