भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें सीएम योगी ने तंज कसते हुए कहा कि महागठबंधन बनाने वाले अपने घर भी नहीं बचा सके। बड़ी चतुर खिलाड़ी ने छोटे को मात दे दी।
विज्ञापन
इसमें मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने शुरू में यह कहा था कि यह चुनाव हम विकास व काम के बल पर लड़ेंगे उसका असर पूरा दिखा। अमित शाह ने पहले ही कहा था कि हम 51 % मत का टारगेट लेकर काम करेंगे। इसे हमने सफलता पूर्वक हासिल किया। भजपा का मत प्रतिशत इस बार बढ़ा है।