रामलला के दरबार में मुख्यमंत्री योगी।
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच गए हैं। यहां से वह सड़क मार्ग से हनुमानगढ़ी के लिए रवाना हुए और हनुमंत लला के दर्शन करने के बाद सीएम योगी ने राम जन्मभूमि पहुंचकर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। इसके बाद उन्होंने अफसरों के साथ बैठक की और श्रद्धालुओं की सुगम दर्शन व्यवस्था का जायजा लिया।