फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भोजपुरी में दी छठ पर्व की बधाई, सुनें- क्या बोले

Sat, 29 Oct 2022 04:49 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को छठ पर्व पर सभी को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने भोजपुरी भाषा में अपना संदेश भेजा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रदेशवासियों को छठ पर्व की बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि छठी मइया के किरपा से हमरे प्रदेश में, सबके जीवन में सुख आ खुशहाली बनल रहे, इहे प्रार्थना बा। जय जय छठी मइया!
विज्ञापन




मुख्यमंत्री योगी ने शनिवार सुबह पर्व की तैयारियों को लेकर अफसरों के साथ बैठक की और कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास हो कि हर एक व्रतधारी श्रद्धालु जन को अधिकाधिक सुविधाएं उपलब्ध हों, ताकि पर्व का आयोजन सुचारु पूर्वक संपन्न हो। इस वर्ष 'स्वच्छ और सुरक्षित छठ' का संदेश लेकर लोगों की जरूरत के अनुसार सभी प्रबंध किए जाएं।

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सपरिवार सहभागिता होती है। ऐसे में नदी घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, मोबाइल टॉयलेट, पेयजल सहित जनसुविधा के व्यवस्थित प्रबंध किए जाएं। स्थानीय आवश्यकताओं का ध्यान रखते हुए सभी व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें