फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी सोमवार से फिर करेंगे जनता दर्शन, कोरोना के कारण किया गया था स्थगित

Sun, 11 Jul 2021 07:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार प्रातः 09 बजे से लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे तथा उनके समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।


 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनता दर्शन कार्यक्रम सोमवार से फिर शुरू होगा। मुख्यमंत्री प्रात: नौ बजे से लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे और समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश देंगे। कोरोना संक्रमण के कारण जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन स्थगित कर दिया गया था।

विज्ञापन


संक्रमण की स्थिति में लगातार सुधार को देखते हुए मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन कार्यक्रम फिर शुरू करने का निर्णय लिया। जनता दर्शन कार्यक्रम राजधानी स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर होगा। मुख्यमंत्री द्वारा जनता-दर्शन में दिए गए निर्देशों पर अमल की निगरानी मुख्यमंत्री कार्यालय के स्तर से होती है। बड़ी संख्या में लोगों को जनता-दर्शन से राहत मिलती रही है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें