फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुआ कमलेश तिवारी का परिवार, कल मिलेंगे सीएम योगी

Sat, 19 Oct 2019 02:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कमलेश तिवारी की हत्या - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हिंदू महासभा के पूर्व अध्यक्ष कमलेश तिवारी हत्याकांड में सरकार ने परिजनों की मांग मान ली है। अब परिजन कमलेश तिवारी के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हो गए हैं। शनिवार सुबह कमलेश के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलाने की मांग की थी।

विज्ञापन




कमलेश की पत्नी ने मांग नहीं मानने पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। हालांकि दोपहर में परिजन अंतिम संस्कार के लिए मान गए। सीएम योगी परिवार से रविवार को मुलाकात करेंगे।

अब सीएम योगी कमलेश तिवारी के परिजनों से मुलाकात कर उनका दुख-दर्द बांटेंगे साथ ही अगले 48 घंटे में उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। लखनऊ के आयुक्त मुकेश कुमार मेश्राम ने हिंदू समाज पार्टी के साथ हुए समझौते में कहा कि मामले की जांच एसआईटी और एनआईए के द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा समझौते में इन बिंदुओं पर भी सहमति बनी:
- कमलेश तिवारी राष्ट्रीय अध्यक्ष थे इसलिए उनकी गरिमानुसार उनके परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
- कमलेश तिवारी के ज्येष्ठ पुत्र को सरकारी नौकरी देने की अनुशंसा सरकार से की जाएगी।
- परिजनों को सरकारी योजना के अंतर्गत लखनऊ में एक उचित आवास उपलब्ध करवाया जाएगा।
- मामले में दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

आपको बता दें कि शनिवार सुबह न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कमलेश के परिजनों ने कहा था कि शव का अंतिम संस्कार तब तक नहीं किया जाएगा, जब तक सीएम योगी आदित्यनाथ खुद आकर मुलाकात नहीं करते। 

वहीं, कमलेश तिवारी की पत्नी ने चेतावनी दी थी कि हमारी मांग नहीं मानी गई तो वो आत्मदाह कर लेंगी। सरकार ने परिजनों की मांग मान ली है। सीएम योगी कमलेश तिवारी के परिजनों से रविवार को शाम तक मुलाकात करेंगे। सीएम से मिले आश्वासन के बाद परिवार अंतिम संस्कार के लिए मान गया है। अभी सीएम योगी महाराष्ट्र दौरे पर हैं। उनकी मुंबई में रैली है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें