फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में निवेश के लिए उद्योगपतियों को आमंत्रित करने के लिए फिर मुंबई जाएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sun, 29 Nov 2020 04:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिसंबर को मुंबई में होंगे। यह दूसरा मौका होगा जब वे देश के दिग्गज उद्योगपतियों और बॉलीवुड की नामचीन हस्तियों से मिलेंगे। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री एक दिसंबर को मुंबई पहुंच जाएंगे। दो दिसंबर को सुबह वह मुंबई स्टॉक एक्सचेंज में लखनऊ नगर निगम के बॉन्ड को प्रतीकात्मक रूप से लांच करेंगे।

विज्ञापन


हाल ही में लखनऊ नगर निगम को विकास, सौंदर्यीकरण और साफ-सफाई आदि से स्मार्ट बनाने के लिए 200 करोड़ का बॉन्ड जारी किया था। कोविड काल में भी सरकार पर भरोसा कर निवेशकों ने इसे हाथों हाथ लिया है। नतीजन यह 225 फीसदी से अधिक सब्सक्राइब हुआ है।

इस तरह का बांड जारी करने वाला लखनऊ उत्तर भारत का पहला नगर निगम है। इससे उत्साहित सरकार आने वाले समय में गाजियाबाद, वाराणसी, कानपुर और आगरा जैसे बड़े नगर निकायों का बांड भी जारी करेगी।

विज्ञापन

बैंकर्स से मुलाकात में तय होगी फाइनेंस सिटी की रूपरेखा

मुख्यमंत्री इसके बाद नरीमन प्वाइंट स्थित होटल ट्राइडेंट में देश के दिग्ग्ज उद्योगपतियों व बॉलीवुड की नमाचीन हस्तियों और बडे़ बैंकर्स से मुलाकात करेगें। इन मुलाकातों में प्रदेश में निवेश, प्रस्तावित फिल्म और फाइनेंस सिटी पर चर्चा होगी।

इससे पहले योगी प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद दिसंबर 2017 में इन्वेस्टर्स समिट में उद्योगपतियों को आमंत्रित करने मुंबई गये थे। फरवरी-2018 में लखनऊ में इन्वेस्टर्स समिट होना था। अंबानी, अडानी व महिंद्रा सहित बड़ी संख्या में उद्योगपति समिट में शामिल हुए थे।
विज्ञापन

इन दिग्गजों से होगी मुख्यमंत्री की मुलाकात

एन चंद्रशेखरन चेयरमैन टाटा सन्स, डॉ. निरंजन हीरानंदानी चेयरमैन हीरानंदानी ग्रुप, एसएन सुब्रमणयम, चेयरमैन एलएंडटी, संजय नायर चेयरमैन केकेआर इंडिया एडवाइजर्स, सुप्रकाश चौधरी सीईओ सिमंस इंडस्ट्री, बाबा कल्यानी चेयरमैन भारत फोर्ज लिमिटेड, जसपाल बिंद्रा, चेयरमैन सेंट्रम कैपिटल लिमिटेड अमित नायर, वाइस प्रेसीडेंट वन 97 कम्यूनिकेशन्स, विकास जैन एके कैपिटल सर्विसेज, वरूण कौशिक एसोसिएट डायरेक्टर एके कैपिटल सर्विसेज के अलावा डिफेंस सेक्टर के नामी उद्यमी एसपी शुक्ल चेयरमैन एफआईसीसीआई डिफेंस एंड एरोस्पेस कमेटी, सुकरन सिंह, सीईओ व एमडी टाटा एडवांस सिस्टम, सुशील कुमार एवीपी व हेड गर्वनमेंट इनोवेशन एंड स्किल डेवलपमेंट टाटा टेक्नोलॉजी, हर्षवर्धन गुने हेड डिफेंस टाटा टेक्नोलॉजी, अशोक वाधवान चेयरमैन पीएलआर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड, टीएस दरबारी, सीईओ व एमडी टैक्समैको डिफेंस सिस्टम, आशीष राजवंश हेड डिफेंस अडानी डिफेंस, रजत गुप्ता, हेड डिफेंस बिजनेस अशोक लेलैंड, कर्नल आरएस भाटिया (रिटायर्ड), प्रेसीडेंट डिफेंस भारत फोर्ज, जेडी पाटिल होल टाइम डायरेक्टर व मेम्बर ऑफ बोर्ड एल एंड टी, विजय सुजान, सीईओ जेएनवी वेनचर्स इंडिया। फिल्म जगत से आनंद पंडित, मनमोहन शेट्टी, बोनी कपूर और सुभाष घई आदि। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री उद्योग और फिल्म जगत की नामचीन हस्तियों से मुलाकात के दौरान प्रदेश में अलग अलग सेक्टर में निवेश के लिए भी आमंत्रित करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें