मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज भारत को पूरी दुनिया में सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा है। पहले यूपी को कठिनाई वाला प्रदेश माना जाता था। आज यूपी के प्रति लोगों की धारणा बदली है। ये ग्रोथ इंजन बनकर सामने आया है। प्रदेश में अब दंगे नहीं होते हैं। संगठित अपराध समाप्त हो चुका है। आतंकी घटनाएं नहीं होती हैं। धर्म स्थल से शांतिपूर्ण तरीके से लाउडस्पीकर हट गए। अब सड़क पर नमाज या हनुमान चालीसा नहीं होती केवल आवागमन होता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को लोकभवन में पुलिस विभाग में नवचयनित कर्मियों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।