फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मुख्यमंत्री योगी बोले, नए संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम का बहिष्कार दुर्भाग्यपूर्ण व गैर जिम्मेदाराना

Thu, 25 May 2023 04:38 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का विपक्ष द्वारा बायकाट करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का यह निर्णय लोकतंत्र को कमजोर करने वाला है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 28 मई को देश के नए संसद भवन के उद्घाटन के अवसर को लेकर की जा रही बयानबाजी को दुर्भाग्यपूर्ण, गैर जिम्मेदाराना और लोकतंत्र को कमजोर करने वाला बताया है। उन्होंने कांग्रेस व विपक्ष पर हमलावर होते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक और गर्व करने वाले क्षण पर इस तरह की बयानबाजी उचित नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विपक्ष की यह हरकत लोकतंत्र को कमजोर करने वाली है। नई संसद भवन अगले 100 वर्ष को ध्यान में रखकर अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार की गई है। इस मौके पर भी सभी दलों को शामिल होकर देश के लोकतंत्र को मजबूत करना चाहिए।

ये भी पढ़ें - यूपी की 50 हजार ग्राम पंचायतों में डिजिटल ट्रांजेक्शन को मिलेगा बढ़ावा, शुरू हुआ समर्थ अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - योगी सरकार के मंत्री भी लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, कट सकता है वरुण गांधी का टिकट, भाजपा ने दिए संकेत

 


इंदिरा से लेकर राजीव गांधी भी कर चुके हैं ऐसा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब देश के प्रधानमंत्री इस प्रकार के किसी उद्घाटन कार्यक्रम के साक्षी बन रहे हों। इससे पहले पार्लियामेंट एनेक्सी का उद्घाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी द्वारा किया जा चुका है। वहीं, पार्लियामेंट लाइब्रेरी का शिलान्यास पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा किया गया था। इसके अलावा और भी कई उदाहरण हैं। इतने उदाहरण होने के बावजूद विपक्ष द्वारा जिस प्रकार इस गरिमामयी कार्यक्रम का साक्षी बनने के ऐतिहासिक क्षण को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है, उसे देश और देश की जनता-जनार्दन कतई स्वीकार नहीं करेगी। हम अपील करेंगे कि सभी लोगों को इस गौरवशाली क्षण का साक्षी बनना चाहिए और भारत के लोकतंत्र को मजबूत बनाने के आह्वान के साथ इस ऐतिहासिक पल में सम्मिलित होना चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें