फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी बोले- फैजाबाद को अयोध्या कर दिया तो हैदराबाद भाग्य नगर क्यों नहीं हो सकता

Sun, 29 Nov 2020 01:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हैदराबाद में चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री योगी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोग मुझसे पूछ रहे थे क्या हैदराबाद भाग्य नगर हो सकता है? मैंने कहा, जब यूपी में भाजपा सरकार ने फैजाबाद को अयोध्या कर दिया, इलाहाबाद को प्रयागराज कर दिया तो हैदराबाद भाग्य नगर क्यों नहीं हो सकता? भाग्य नगर तो संपन्नता और विकास का प्रतीक है।

विज्ञापन


सीएम योगी ने शनिवार को हैदराबाद में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की सरकार और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि बिहार में ओवैसी की पार्टी के विधायक ने शपथ-ग्रहण में हिन्दुस्तान नाम बोलने से मना कर दिया। वे यहां की खाते हैं, लेकिन नाम नहीं लेंगे।

योगी ने बिहार विधानसभा चुनाव का किया जिक्र

एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के गढ़ में ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे योगी ने मलकजगिरि और शालीबंदा लाल दरवाजा में बिहार विधानसभा चुनाव का जिक्र किया।

उन्होंने कहा, एआईएमआईएम के एक विधायक ने जब संविधान की शपथ लेने की बात आई, तो हिंदुस्तान बोलने से इनकार कर दिया। हिंदुस्तान के नाम पर शपथ नहीं ली। हिंदुस्तान में रहेंगे, हिंदुस्तान का खाएंगे, लेकिन जब शपथ लेने की बात आएगी तो हिंदुस्तान नाम बोलने में संकोच करेंगे। एआईएमआईएम की असलियत यही है।

विकास के लिए तोड़ना होगा ओवैसी और टीआरएस का गठजोड़

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) तथा ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) नेता असदुद्दीन ओवैसी के गठजोड़ को नापाक और जन भावना का मजाक बताते हुए इसे तोड़ने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मलकजगिरि और शालीबंदा लाल दरवाजा के अलका थिएटर ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया।

हैदराबाद ओवैसी का गढ़ है। वे वहीं से सांसद हैं। अपनी जनसभा में सीएम योगी ने ओवैसी पर खूब हमला बोला। प्रतीकों व संकेतों के सहारे हिंदुत्व के सरोकारों को धार दी। राम जन्मभूमि से तेलंगाना व आंध्र प्रदेश का भावनात्मक जुड़ाव याद दिलाते हुए भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया।

योगी ने कहा कि मैंने आज देखा कि यहां पर एक नदी के अतिक्रमण को न हटाने के कारण लोगों को बाढ़ की त्रासदी का सामना करना पड़ रहा है। उस नदी की अविरलता, निर्मलता इसलिए नहीं बन सकती क्योंकि एआईएमआईएम से जुड़े लोगों ने अवैध कब्जे कर यहां के लोगों को बाढ़ से डुबोने की साजिश रचा है।

हैदराबाद और तेलंगाना के लोगों को जम्मू-कश्मीर में भी भूमि खरीदने का अधिकार दे दिया

योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर हैदराबाद और तेलंगाना के लोगों को जम्मू-कश्मीर में भी भूमि खरीदने का अधिकार दे दिया है। जब देश के सारे नेता सो रहे थे तो प्रधानमंत्री कोविड वैक्सीन के लिए अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे की लैब का दौरा कर रहे थे। यहां भी आए थे। टीआरएस के मुख्यमंत्री तो आज तक हैदराबाद की लैब में नहीं गए होंगे।

अराजकता फैलाने के लिए मिले दो नमूने
योगी ने कहा- एआईएमआईएम के दो भाई हमेशा उल्टा बोलते हैं। टीआरएस को एआईएमआईएम जैसे नमूने अराजकता फैलाने के लिए मिल गए हैं।

निजाम के सहारे भी दी धार
योगी ने हैदराबाद वालों को याद दिलाया कि उनके पूर्वज निजामशाही के खिलाफ लड़ाई लडे़ थे। निजाम के रूप में एक परिवार फिर से आकर पूरे तेलंगाना व हैदराबाद में लूट-खसोट का दुस्साहस कर रहा है। हैदराबाद के लोगों को इसका जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन

कुछ लोग श्रीराम में आपकी आस्था का अपमान करते थे

योगी ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए तेलंगाना और हैदराबाद से भारी संख्या में कारसेवक गए थे। आपके पूर्वज इसके लिए लगातार आंदोलन करते रहे, लेकिन कुछ लोग थे जो आपकी आस्था का अपमान करते रहे।

भ्रष्टाचार पर भी घेरा
टीआरएस व ओवैसी के गठजोड़ पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के अंदर 12 करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का छह हजार रुपये सालाना डीबीटी के माध्यम से ऑनलाइन उनके अकाउंट में डाल सकते हैं, तो फिर हैदराबाद में बाढ़ पीड़ितों की दी जाने वाली राशि गरीबों के खाते में क्यों नहीं पहुंची। जाहिर है कि भ्रष्टाचार हुआ। जिस हैदराबाद में विकास की बहुत संभावनाएं थीं, उन पर यहां का एक परिवार व उनकी मित्र मंडली कुंडली मारकर   बैठ गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें