फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी का राहुल पर हमला: बोले- खुद को एक्सीडेंटल हिंदू कहने वालों का भारत के इतिहास पर बोलना हास्यास्पद

Mon, 29 Apr 2024 12:04 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राहुल गांधी भारत के इतिहास और भूगोल के बारे में नहीं जानते हैं। उनका इस पर टिप्पणी करना हास्यास्पद है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा अपने वक्तव्यों के माध्यम से चर्चा में बने रहने के आदि हैं। जिन्हें भारत के इतिहास और भूगोल की जानकारी नहीं है, वो इस प्रकार की अनर्गल टिप्पणी ही करेंगे...जिन लोगों ने अपने आपको एक्सीडेंटल हिंदू कहा है, वे भारत के इतिहास के बारे में चर्चा करेंगे तो यह हास्यास्पद ही होगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भारत की एक समृद्ध परंपरा रही है... मुझे आश्चर्य इस बात का होता है कि राहुल गांधी बोलते समय उन राजाओं के योगदान को क्यों भूल गए, जिन्होंने भारत को बनाने में योगदान दिया...जिन्होंने हिंदुस्तान का इस्लामीकरण करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी, जिन लोगों ने अत्याचार की सभी सीमाओं को लांघ डाला था, राहुल गांधी को इसके बारे में भी चर्चा करनी चाहिए...।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें